#कोरोना अपडेट उत्तर प्रदेश ऑमिक्रॉन कोविड -19 राज्य

यूपी में कोरोना के 15,622 नए केस, 12,402 मरीज हुए ठीक, संक्रमण पर लगाम कसने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर

अमित मोहन प्रसाद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर कोरोना हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें.

देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 15,622 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं 12,402 लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं. लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच टेस्टिंग भी तेजी से हो रही है. रविवार को यूपी में कुल 21,16,152 सैपल्स की जांच की गई थी, जिसमें 15,622 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना की शुरुआत से अब तक यूपी में कुल 9,65,34,686 सैपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं

यूपी में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले हैं. तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन अभियान  भी लगातार जारी है. 16 जनवरी को 24,46,794 वैक्सीन की डोज लगाई गईं, राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्र के 13,84,16,514 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, वहीं इसके साथ ही इस उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन प्रतिशत 93.89 हो गया है.

संक्रमण को हराने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 18 साल से ज्यादा उम्र के 8,72,52,393 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है. इस आयु वर्ग का वैक्सीनेशन प्रतिशत 59.18 है. अब तक इस उम्र के लोगों को कुल 22,56,68,907 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. उत्तर प्रदेश में 15 से 18 साल के बच्चों को अब तक कोरोना वैक्सीन की 54,59,241 पहली डोज दी गई हैं, इसका प्रतिशत करीब 38.96 है. वहीं 4,09,721 प्रीकॉशन डोज भी अब तक लगाई जा चुकी हैं.

‘कोरोना प्रोटकॉल का करें पालन’

राज्य सरकार की तरफ से लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. सभी से संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है. सरकार का कहना है कि अब तक कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है, इसीलिए सभी को कोविड अनुरूप आचरण का पालन करना जरूरी है. वहीं वैक्सीनेशन के बाद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी जा रही है. अमित मोहन प्रसाद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर कोरोना हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.