उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 23 जनवरी 2022 को होगा. इस दौरान अभ्यर्थियों को यूपी सरकारी की ओर से मुफ्त में यात्रा करवाई जाएगी. 22 जनवरी से 24 जनवरी तक अभयर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर सफर कर सकेंगे. राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एग्जाम होंगे, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है.
6 फोटोकॉपी करके रखें एडमिट कार्ड की
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बताया कि मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को आदेश भेजकर 21 लाख अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त आवागमन की सुविधा दी जाएगी. परिवहन विभाग की मदद से एक जिले से दूसरे जिले और शहर के अंदर ही नगर विकास विभाग की सिटी बसों के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी.
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड की 5-6 फोटोकॉपी करवाकर अपने पास रख लें, बस संचालक द्वारा मांगे जाने पर उन्हें खुद के सिग्नेचर किए हुए एडमिट कार्ड देने होंगे.
क्षेत्रीय मैनेजमेंट को एग्जाम के दौरान एकस्ट्रा बसों का इंतजाम करने के लिए कहा गया है.
समितियों का गठन हुआ
एग्जाम सफलता से हो सके, इसलिए हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया, SP, जिला शिक्षा विभाग प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय सदस्यों को समिति का हिस्सा बनाया गया.
एग्जाम सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी, एग्जाम से जुड़े लोग ही वहां आ-जा सकेंगे. स्टूडेंट्स को की निगरानी वीडियो कैमरे की मदद से की जाएगी.
गाइडलाइंस
एग्जाम सेंटर में मोबाइल, नोटबुक या इलेक्ट्रॉनिक गेजेट नहीं लेजा सकेंगे. एग्जाम करवाने वालों को भी अपने साथ कैमरे वाला मोबाइल ले जाने की परमिशन नहीं रहेगी. नॉर्मल की-पैड वाला मोबाइल ले जा सकेंगे.