उत्तराखंड राज्य

पत्नी ने काटी हाथ की नस तो युवक ने लगाई फांसी

लखनऊ के पारा इलाके में घरेलू विवाद में पत्नी ने हाथ की नस काटकर पति को वीडियो कॉल किया तो पति ने फांसी से लटकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक की 45 दिन पहले ही शादी हुई थी और फोन पर मामूली विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के पारा के परसादी खेड़ा में रहने वाले विवेक प्रसाद की शादी 29 नवंबर को डूडा कॉलोनी निवासी रितु के साथ हुई थी। विवेक के पिता गोकर्ण ने बताया कि वह ड्यूटी पर गए थे और घर पर उसकी पत्नी संगीता मौजूद थी। संगीता छत पर बैठी थी। वहीं दो जनवरी को बहू रितु अपने मामा के घर चली गई थी और तब से वहीं थी।

उनका कहना है कि रितु ने विवेक को फोन किया था और इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रितु ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली और विवेक को वीडियो कॉल कर दिया। विवेक वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी की हालत देखकर परेशान हो गया और अपने कमरे में उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि विवेक ने फांसी से लटककर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी घर वालों तब पता चली जब विवेक की मां छत से नीचे आई। उन्होंने देखा कि उनका बेटा कमरे में फंदे से लटका हुआ है और उसके बाद उन्होंने लोगों को बुलाया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से विवेक को नीचे उतारा और उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने विवेक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.