हिंदू धर्म में वैदिक मंत्रों को सबसे अहम बताया गया है। आप सभी को बता दें कि ऐसे ही सोने वाले मंत्र हैं। दरअसल ऐसे बहुत से लोग हैं जो रात में जल्दी नहीं सो पाते हैं। कई लोग हैं जिनके थके होने के बाद भी नींद उन लोगों की आंखों से कोसों दूर होती है। आज हम उन लोगों के लिए कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं। दरअसल ऐसे लोग रात में इन मंत्रों का उच्चारण करेंगे तो उन्हें लाभ मिलेगा। मंत्रों का उच्चारण करने से मन से ध्वनि निकलती है जो हमारे दिमाग और दिल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। ऐसे में नींद जल्दी आती है। आइए जानते हैं नींद लाने वाले मन्त्रों को….

‘हर हर मुकुन्दे ‘ कहा जाता है यह मंत्र दिमाग को शांत रखने में कारगर होते हैं। इसी के साथ यह भी कहा जाता है कि इस मंत्र के उच्चारण से अंदर का डर हट जाता है और दिमाग को मानसिक बाधाओं से बाहर निकालने में मदद मिलती है।
‘अंग संग वाहेगुरु ‘ इस मंत्र के उच्चारण से दिमाग और शरीर को आराम मिलता है।
इन मंत्रों के अलावा हनुमान जी के ‘शाबर मंत्र‘ का जाप करना अच्छा माना जाता है। कहते हैं इससे भूत-प्रेत का भय कम होता है, अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये
राम शिव हरे राम शिव राम राम शिव हरे।
कहते हैं रात को सोने से पहले इन सभी मंत्रों का जाप आपके लिए लाभदायक होता है। अगर किसी को रात में नींद की समस्या होती है तो वे तो इन मंत्रों का जाप जरूर करें इससे उनको राहत मिलेगी।
ये भी पढ़े: जाने… कैसा रहेगा आज का आपका राशिफल