#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

बरेली में एसपी नेता ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर पर पोती कालिख !

सतीश का कहना है कि आरोपियों ने कटर की मदद से बोर्ड के टिन को भी काटा. उन्होंने कहा कि जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने लोगों ने उन्हें धमकी दी और अवैध हथियार दिखाकर धमकाया.

PM Narendra Modi and Cm Aditya Nath Yogi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  से यूपी के बरेली  में समाजवादी पार्टी  के नेता अताउर्रहमान समेत कई लोगों के खिलाफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर कालिख पोतने और गाली देने के आरोप में मामले दर्ज किया गया है. गांव जाम सावंत के रहने वाले नेमचंद के बेटे सतीश राठौर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शीशगढ़ रोड स्थित नारायण नगला चौराहे पर सरकार द्वारा एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की फोटो लगाई गई है, इस बोर्ड पर सांसदों और विधायकों के नाम भी लिखे गए हैं. जिस पर आरोपियों ने कालिख पोत दी है.

रिपोर्ट में सतीश ने आरोप लगाया है कि एसपी नेता अताउर्रहमान के उकसाने पर नबी अहमद, उनके बेटे नफीस ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर कालिख पोती है. इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड पर अभद्र टिप्पणी भी लिखी है और इसके जरिए इन लोगों ने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की है.

अवैध हथियार दिखाकर डराया और दी धमकी

सतीश का कहना है कि आरोपियों ने कटर की मदद से बोर्ड के टिन को भी काटा और इससे राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने लोगों ने उन्हें धमकी दी और अवैध हथियार से धमकाया. इस घटना का वीडियो बनाया गया है और आरोपियों ने इसको लेकर भी धमकी दी. फिलहाल इस मामले में सतीश राठौर की ओर से अतउर्रहमान, नारायण नगला के प्रधान नबी अहमद और उनके बेटे नफीस और 8-10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.

एसपी नेता का दावा पूर्व मंत्री के इशारे पर दर्ज हुआ है मामला

वहीं एसपी नेता अताउर्रहमान ने आरोप लगाया है कि यह मामला पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह के इशारे पर दर्ज किया गया और इसके पीछे विपक्षी नेताओं का हाथ है.

लखनऊ में दर्ज हुआ 2500 एसपी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भीड़ एकत्रित करने और चुनाव आयोग के नियमों को दरकिनार करने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज किया है. लखनऊ पुलिस ने 2500 अज्ञात एसपी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है. वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.