SBI FD Rates- अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, एसबीआई ने दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर किया है। FD पर बैंक की बढ़ी हुई दरें 15 जनवरी 2022 यानी आज से ही लागू कर दी गई है।
वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने चुनिंदा अवधि के लिए ब्याज दरों (Interest rate) में 10 बेसिस प्वाइंट (bps) तक की इजाफा किया है। अब एफडी पर 2.90 से लेकर 5.40% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजंस को 5.5% की बजाय अब 5.6% ज्यादा मिलेगा।
देखें एफडी की नई दरें-
अवधि | ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज |
7-45 दिन | 2.90% | 3.40% |
46-179 दिन | 3.90% | 4.40% |
180-210 दिन | 4.40% | 4.90% |
211 दिन से 1 साल के कम | 4.40% | 4.90% |
1 साल 1 दिन से 2 साल के कम | 5.00% | 5.60% |
2 साल 1 दिन – 3 साल | 5.10% | 5.60% |
3 साल 1 दिन – 5 साल | 5.30% | 5.80% |
5 साल 1 दिन – 10 साल | 5.40% | 6.20% |