टेक्नोलॉजी

वनप्लस भारत में आज लॉन्च करेगा दो प्रोडक्ट, लॉन्च से पहले जानें कीमते !

वनप्लस इंडिया आज भारत में वनप्लस 9आरटी और वनप्लस बड्स जेड2 को लॉन्च करने जा रही है. यह प्रोडक्ट चीन में लॉन्च हो चुका है. आइए इन दोनों की कीमत, स्पेसिफिकेशन और खूबियों के बारे में जानते हैं.

वनप्लस भारत में आज अपने दो प्रोडक्ट को पेश करने जा रहा है, जिनका नाम वनप्लस 9आरटी विंटर एडिशन  और वनप्लस बड्स जेड 2 है. इस फोन का मुकाबला वीवो एक्स 70  से हो सकता है. आज लॉन्च होने वाला फोन वनप्लस 9आर का अपग्रेड वेरियंट है, जो एक किफायती फोन है. वहीं बड्स जेड 2 पुराने वनप्लस बड्स जेड का अपग्रेड वेरियंट है. वनप्लस 9आरटी काफी पहले चीन में लॉन्च हो चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है. आइए आज लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में संभावित स्पेसिफिकेशन और लीक्स कीमत के बारे में जानते हैं.

वनप्लस लॉन्च इवेंट को वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा वनप्लस इंडिया के यूट्यब चैनल्स पर देखा जा सकता है. साथ ही ब्रांड की फेसबुक अकाउंट पर लाइव देखा जा सकता है. लाइव इवेंट की शुरुआती 14 जनवरी को शाम 5 बजे होगा.

वनप्लस 9आरटी के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 9आरी को चीन में काफी पहले लॉन्च किया जा चुका है. भारत में लॉन्च होने वाले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी एक ही प्रकार के हो सकते हैं. वनप्लस के इस फोन में 6.7 इंच का एमोलेड स्क्रीन मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है.

वनप्लस 9आरटी T का कैमरा सेटअप

वनप्लस 9आरटी के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा. इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा. इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

वनप्लस 9आरटी की बैटरी

स्ट्रांग बैटरी बैकअप देने के लिए कंपनी ने इसमें 4500mAh की बैटरी देगी, जिसे चार्ज करने के लिए 65W का चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.

वनप्लस 9आरटी की कीमत

वनप्लस 9आरटी की कीमत पर से अभी ऑफिशियल तौर पर पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन इंडिया टुडे वेबसाइट ने संगीता मोबाइल्स के हवाले से वनप्लस 9आरटी की संभावित कीमत को बताया है. वेबसाइट का दावा है कि इसकी 42999 रुपये होगी. इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. जबकि 46999 रुपये में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज को खरीदा जा सकता है.

वनप्लस बड्स जेड2 Z2 के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस बड्स जेड2 में 11 एमएम का डायनेमिक ड्राइवर्स मिलने की उम्मीद है. यह एक नए डिजाइन के साथ दस्तक दे सकती है. इसमें एएनसी (एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन) और ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप मिलेगा. इसमें डॉल्बी एटमोस सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.