#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

चंद्रशेखर आजाद: सपा के साथ कोई गठबंधन नहीं,अखिलेश यादव को दलितों का समर्थन नहीं चाहिए

आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय का मतलब नहीं समझते हैं। अखिलेश ने दलितों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें।

इससे पहले, आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सपा दफ्तर में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई थी। चंद्रशेखर ने कहा था कि उनका सपा से गठबंधन लगभग तय है। जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाले सभी दलों को एक होकर चुनाव लड़ना चाहिए। इसलिए हमने सपा से गठबंधन किया है।

पश्चिमी यूपी में दलित वर्ग पर चंद्रशेखर का अच्छा प्रभाव माना जाता है। इसे देखते हुए सपा-आसपा के बीच गठबंधन को लेकर काफी पहले से चर्चा हो रही थी।

Avatar

Divya Bharti

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.