आज हम आपको अलग -अलग कैटेगरी में रहने वाले टॉप ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जानकारी ऐप एनी से मिलती है. इंस्टाग्राम, मीशू, एमएक्स टकाटक को भी काफी पसंद किया जाता है.

भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स फोन पर अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हम भारतीय औसतन कितना समय मोबाइल के सामने बिताते हैं. दरअसल, ऐप एनी (भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स फोन पर अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हम भारतीय औसतन कितना समय मोबाइल के सामने बिताते हैं. दरअसल, ऐप एनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीयों ने साल 2021 में करीब 4.7 घंटे का समय मोबाइल के सामने बिताया. इस दौरान यूजर्स ने इंस्टाग्राम, यूट्यूब , एमएक्स टकाटक, मीशू, फ्री फायर और लूडो किंग जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया. ऐप एनी की स्टेट ऑफ मोबाइल नाम की रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कंज्यूमर का बिहेवियर, अलग-अलग कैटेगरी के ऐप्स, जिन्हें सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है, उनके बारे में बताया है.
भारत में ऑवररोल गेम की बात करें तो कंज्यूमर ने साल 2021 के दौरान सबसे ज्यादा समय फ्री फायर को बताया है. इसके बाद कॉल ऑन ड्यूटी, कॉइन मिास्टर और कैंडी क्रश जैसे एप्स हैं.भारत में लडाई के खेल नाम के ऐप पर सबसे ज्यादा समय बिताया गया है. इसके बाद जेनशिन इम्पैक्ट, एवोनी और फिर मैच मास्टर्स रहा है.
ब्रिड रेज रेस नाम मोबाइल गेम ने डाउनलोड में नया मुकाम हासिल किया है, जो दुनिया के दूसरे देशों में भी पसंद किया गया है. इसके बाद भारत में एफएयू: जी और फिर लीजेंड स्क्वाड 3डी को खूब डाउनलोड किया गया है. मंथली एक्टिव यूजर्स के मामले में भारत में फ्री फायर, पबजी न्यू स्टेट और ब्रिज रेस जैसे गेम मौजूद हैं.
ग्लोबली बात करें तो टिकटॉक ने टॉप 5 सबसे ज्यादा इस्तेमाल जाने वाले सोशल ऐप में जगह बनाई है. लेकिन भारत में मेटा के स्वातित्व वाले ऐप्स यानी फेसुबक के ऐप्स पर सबसे ज्यादा समय बिताया गया है और साल 2020 के दौरान टिकटॉक को बैन किया जा चुका है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्रमशः 15 और 35 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है.
डाउनलोडिंग के मामले में इंस्टाग्राम ने भारत में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि इसके बाद एमएक्स टकाटक, फेसबुक, स्नैपचैट और मोज ने जगह बनाई है. वॉट्सऐप ने इस सूची में आठवां स्थान हासिल किया है.
कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने स्ट्रीमिंग ऐप्स का खूब इस्तेमाल किया है और स्ट्रीमिंग ऐप्स की लोकप्रियता ने नया मुकाम हासिल किया है. एप एनी की रिपोर्ट की उम्मीद के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने 1 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड हासिल किया है. इसके बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार और एमेजॉन प्राइम वीडियो ने जगह बनाई है.