लाइफस्‍टाइल हेल्थ

सर्दी में सेहतमंद रहने के लिए रोज करे सोंठ का सेवन

सूखी अदरक को सोंठ कहते हैं. जैसे अदरक को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है. ठीक उसी प्रकार सोंठ भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है. सोंठ के इस्तेमाल से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. सोंठ में मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, आयरन, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड और कैल्शियम जैसे कई सेहतमंद गुणों का खजाना होता है।

इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन आपके शरीर के लिए बेहतरीन माना जाता है। गैस, अपच, दस्त जैसी आम लेकिन गंभीर समस्या में सोंठ बहुत काम आता है। सोंठ आपके शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रोंग करें।

  • एंटी इंफ्लेमेंटरी तत्व पेट की समस्याओं को खत्म करते हैं। जब भी दस्त, गैस या अपच की समस्या हो तो सोंठ, जीरा पाउडर, हींग और काले नमक मिलाकर गर्म पानी से खा लें।
  • अगर आपको उल्टी या खट्टी डकार की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप dry ginger पाउडर का उपयोग करें। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
  • जिन लोगों को भूख कम लगने की समस्या रहती है उनके लिए भी सोंठ का सेवन करना बहुत असरदारी होता है। इसके लिए आप सोंठ के पाउडर के साथ सेंधा नमक का सेवन करें।
  • अगर आपको मौसमी कफ और खांसी की समस्या हो गई है तो आपके लिए सोंठ पाउडर बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप सुबह उठकर खाली पेट dry ginger पाउडर का सेवन को गर्म पानी से करें।
  • अगर आपको ठंड लगने की वजह से सिर में दर्द हो रहा है तो इसके लिए भी आप dry ginger का सेवन करें। इससे आपको सिर दर्द में तुरंत आराम मिल जाएगा।
  • इसके सेवन से आपके शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रोंग होती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं।

ये भी पढ़े: सर्दियों में अजवाइन का जरूर करें सेवन, मिलेंगे ये फायदें

Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.