टीवी मनोरंजन

लम्बे समय के बाद शहनाज़ गिल ग्लैमरस तस्वीरें आई सामने कहा गई पहले वाली मुस्कान !

शहनाज गिल जो पहले अपनी काफी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करती थीं, वह पिछले कुछ दिनों से इन सबसे दूर थीं. लेकिन अब एक्ट्रेस की नई तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शहनाज गिल बिग बॉस में आने के बाद से काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने इस शो से बाहर आने के बाद अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया. कई किलो वजन घटाने के बाद शहनाज गिल अब पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं.

शहनाज की खूबसूरती और उनके अंदाज के लाखों दीवाने हैं. यही नहीं बॉलीवुड के पॉपुलर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने तो शहनाज गिल के साथ कई फोटोशूट करवाए हैं. उन्होंने शहनाज का ऐसा अवतार फैंस को दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर सका.

पिछले साल सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज ने काम से ब्रेक ले लिया था. इसके अलावा तबसे अब तक उन्होंने कोई फोटोशूट भी नहीं करवाया है. लेकिन अब डब्बू ने शाहनाज की नई फोटोज शेयर की हैं.

फोटोज में शहनाज का बोल्ड अंदाज और उनके एक्सप्रेशन काफी जबरदस्त लग रहे हैं. शहनाज की फोटोज शेयर कर डब्बू ने लिखा, खूबसूरती चेहरे में नहीं बल्कि दिल की रोशनी में है.

शहनाज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पिछले साल उनकी फिल्म हौसला रख रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा लीड रोल में थे. फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अभी शहनाज ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.