#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

यूपी बीजेपी में लगी इस्तीफो की झड़ी,2 दिन के भीतर सातवां इस्तीफा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों चल रही उठापठक के बीच फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से भाजपा विधायक डा. मुकेश वर्मा ने अपना इस्तीफा पार्टी को दे दिया है। अब वे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ चले गए हैं।
शिकोहाबाद से मोदी लहर में बसपा से इस्तीफा देकर भाजपा में आए डा. मुकेश वर्मा ने शिकोहाबाद विधानसभा सीट को वर्ष 2017 में जीतकर भाजपा की झोली में डाला था। शिकोहाबाद विधानसभा को सपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन सपा द्वारा अपने सिटिंग एमएलए डा. ओमप्रकाश वर्मा की टिकट काटकर संजय यादव को इस सीट से उतारा था। सपा को बदलाव के बीच इस सीट पर हार का सामना करना पड़ गया था।

ये लिखा है इस्तीफा में डा. वर्मा ने

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को लिखे पत्र में भाजपा के शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को कोई तबज्जो नहीं दी गई। न उनको उचित सम्मान दिया गया। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा ही दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार, नौजवानों और छोटे लधु व मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की भी घोर उपेक्षा की गई थी। प्रदेश सरकार के ऐसे कूटनीतिपरक रवैया के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या शोषित दलितों पीड़ितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं। मैं उनके साथ हूं।

अभी मैं लखनऊ में हूं। स्वामी प्रसाद मौर्य का जो आदेश होगा, उसी के अनुसार वे आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

-डा. मुकेश वर्मा, भाजपा विधायक शिकोहाबाद

Avatar

Divya Bharti

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.