केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, ठंड बढ़ने की है संभावनाए !

बढ़ रही ठंड के कारण राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कंपकंपी बढ़ चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में कुछ ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा. धीरे धीरे कर ठंड से लोगों को राहत मिलेगा और दिल्ली एनसीआर में इस बीच कोहरा देखने को मिल सकता है.हालांकि दिन के समय धूप निकलेगी.

दिल्ली-एनसीआर मौसम और प्रदूषण रिपोर्ट: दिल्ली एनसीआर में गिरते तापमान के बाद ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. बढ़ रही ठंड के कारण राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कंपकंपी बढ़ चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में कुछ ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा. धीरे धीरे कर ठंड से लोगों को राहत मिलेगा और दिल्ली एनसीआर में इस बीच कोहरा देखने को मिल सकता है.हालांकि दिन के समय धूप निकलेगी.

दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में बुधवार के दिन न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था. दोपहर के समय धूप निकली लेकिन ठंड से लोगों को कुछ राहत नहीं मिली. बता दें कि आज यानी गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

वायु गुणवत्ता में होगा सुधार
दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है. लेकिन एक बार फिर से यह खराब होने ल गी है. 15  जनवरी के बाद से हवा की रफ्तार बढ़ने से एक्यूआई में सुधार होने की संभावना है. वहीं प्रणाली की मानें तो दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 यानी बेहद खराब श्रेणी में हैं. वहीं नोएडा में एक्यूआई 195 दर्ज किया गया है

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.