#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

भाजपा को चुनाव से पहले एक और झटका अवतार सिंह भड़ाना ने छोड़ी पार्टी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पार्टी छोड़ने वाले की होड़ मची हुई है। दो दिनों में पांचवें विधायक ने पार्टी को झटका को दिया है। भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ दी है। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। RLD अध्यक्ष ने उनका पार्टी में स्वागत किया। जयंत चौधरी ने तस्वीर शेयर कर भड़ाना का स्वागत किया है।

अवतार सिंह भड़ाना पश्चिम यूपी में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। किसान आंदोलन के बाद से भाजपा का पश्चिमी यूपी में प्रदर्शन कमजोर रहने की आशंका जताई जा रही है। इसी क्षेत्र से यूपी के सात चरणों के चुनाव की शुरुआत होनी है। ऐसे में अवतार सिंह भड़ाना का साथ छोड़ना पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

24 घंटे के भीतर पांच बड़े नेताओं से भाजपा को झटका
भाजपा को पिछले 24 घंटे में पांच बड़े नेताओं ने झटका दे दिया है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे के बाद बांदा के तिंदवारी विधानसभा सीट से विधायक ब्रजेश प्रजापति ने त्यागपत्र दे दिया है। इनके अलावा शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर के विधायक भगवती प्रसाद सागर ने इस्तीफा दिया है।

किसान आंदोलन के समय किया था पार्टी छोड़ने का ऐलान
पश्चिमी यूपी के मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पिछले साल किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। मेरठ और फरीदाबाद से सांसद रहे अवतार सिंह भड़ाना किसान आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय रहे। उन्हें गुर्जर समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। वह पिछले कुछ समय से समुदाय को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे हुए थे। अब अवतार सिंह भड़ाना के आने से मीरापुर विधानसभा सीट पर आरएलडी की दावेदारी बढ़ गई है। वहां सपा की ओर से भी दावेदारी चल रही है।

7 चरणों में होगा मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है।

17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका।

Avatar

Divya Bharti

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.