ट्रैवल लाइफस्‍टाइल

आकाश में उड़ने का है शौक तो भारत के इन शहरों में करें स्काई डाइविंग

स्काईडाइविंग करने के लिए कई लोग बहुत उत्साहित रहते हैं। यह एक ऐसा स्पोर्ट है, जिसमें हवा में उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे कूदना होता है और कुछ समय बाद जब ऊंचाई कम हो जाती है, तो पैराशूट की मदद से लैंड करना होता है। हालाँकि इससे कई नियम जुड़े होते हैं, और उन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इसी के साथ ही इस स्पोर्ट को करने के लिए पहले ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिस समय निर्देशों को अच्छी तरह समझ लिया जाए, तो इसे करने में आसानी होती है। अब आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां स्काई डाइविंग कराई जाती है। आप यहाँ जाकर आनंद ले सकते हैं। 

एंबी वैली, महाराष्ट्र- आपको एंडवेंचर करना पसंद है तो महाराष्ट्र के एंबी वैली में स्काई डाइविंग जरूर ट्राय करें। 45 मिनट की ये डाइविंग आपको लाइफटाइम याद रहेगी। फिलहाल यहां 10,000 फीट से टैंडेम जंप की सुविधा अवेलेबल है जिसमें बेशक मज़ा तो आता है, लेकिन उतना ही डर भी लगता है। तो अगर आप थ्रील के साथ इस एडवेंचर को वाकई एन्जॉय करना चाहते हैं तो फिर वीकेंड में महाराष्ट्र आने का प्लान करें।

धाना, मध्य प्रदेश- मध्यप्रदेश के धाना में स्काईडाइविंग कराई जाती है। ये शहर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 186 किलोमीटर दूर है। यहां स्काईडाइविंग के कैंप लगते हैं और यहां स्काईडाइविंग से पहले करीब आधे घंटे की ट्रेनिंग दी जाती है। यहां 4000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कराई जाती है। यह करने के लिए आपको करीब 35000 रुपये के आसपास देने होंगे।

डीसा, गुजरात- डीसा खूबसूरत झीलों वाला शहर है और यहाँ स्काईडाइविंग के कई इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं। यहां स्काईडाइविंग करने से पहले करीब 1 से 5 दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। मिली जानकारी के तहत यहां स्काईडाइविंग के लिए करीब 33500 रुपये लिए जाते हैं।

पॉन्डिचेरी, तमिलनाडु- यहां करीब 10000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कराई जाती है। जी हाँ और यहां करीब 27000 रुपये में इस स्पोर्ट को कराया जाता है।

मैसूर, कर्नाटक- कर्नाटक वादियों और हरियाली के लिए मशहूर है। यहाँ मैसूर के चामुंडी हिल्स में स्काईडाइविंग कर सकते हैं। यहां स्काईडाइविंग के लिए एक दिन की ट्रेनिंग दी जाती है और करीब 10000 से 15000 फीट की ऊंचाई से जंप कराया जाता है। यहां स्काईडाइविंग कराने के लिए 30000 से 35000 रुपये लिए जाते हैं।

अलीगढ़, उत्तर प्रदेशयदि आप राजधानी दिल्ली से हैं, तो स्काइडाइविंग एडवेंचर के लिए आप अलीगढ भी जा सकते हैं। स्काई डाइविंग के अलावा यहां पैराग्लाइडिंग भी करवाई जाती है। कोई भी एडवेंचर शुरू करने से पहले यहां हर तरह की एहतियात बरती जाती हैं, जिसमें सबसे पहले आपका पूरा बॉडी टेस्ट शामिल है। अलीगढ़ उत्तर प्रदेश स्काईडाइविंग की फीस 27025 रुपए है और समय सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच है।

नारनौल हरियाणा – राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में भी स्काइडाइविंग कराई जाती है।नारनौल हरियाणा में स्काईडाइविंग की फीस फोटो और वीडियो के साथ मात्र 27,500 रुपए है और समय सुबह 10 से 1 दोपहर के 2 से 5 बजे के बीच है।

ये भी पढ़े: जाने… कैसा रहेगा आज का आपका राशिफल

Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.