#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

सीएम योगी बोले- यूपी को किया दंगा मुक्त, अगर हिंदू का घर जलेगा तो मुस्लिम का घर कैसे सुरक्षित रहेगा

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप किया है और 1990 में ही नहीं बल्कि उसके बाद जब समाजवादी पार्टी को मौका मिला, कोई भी व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था.

CM Yogi Aditya Nath

उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि राज्य में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है. राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ है और राज्य को दंगामुक्त कर दिया गया है. जबकि पिछले सरकारों में राज्य में दंगे होते थे. उन्होंने कहा कि जब दंगे होते हैं तो हर धर्म और संप्रदाय के लोग प्रभावित होते हैं और अगर किसी हिंदू का घर जलता है तो फिर मुस्लिम का घर कैसे सुरक्षित रहेगा. सीएम योगी ने कहा कि अगर हिंदू सुरक्षित है तो मुस्लिम भी सुरक्षित रहेगा.

एक न्यूज चैनल से बातचीत में सीएम योगी ने राज्य के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप किया है और 1990 में ही नहीं बल्कि उसके बाद जब समाजवादी पार्टी को मौका मिला, कोई भी व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था और एसपी सरकार के तहत राज्य में दंगों की आग में जल रहा था. लेकिन आज हम कह सकते हैं कि राज्य को दंगा मुक्त कर दिया है. सीएम योगी ने कहा कि अतीत के गौरव को बहाल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इससे हम भारत और भारतीयता पर गर्व महसूस कर सकें. उन्होंने कहा कि जिस में दम होगा वह मथुरा बनाएगा और हम मथुरा बनाएंगे.

सीएम योगी ने कहा अयोध्या, काशी और मथुरा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हिस्सा

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि अगर राममंदिर पर फैसला आया तो खून की नदियां बहेंगी और आज भव्य राम मंदिर निर्माण की दिशा में प्रगति पर है.सीएम योगी ने बताया कि राष्ट्रवाद हमारा एजेंडा है और राम मंदिर, विश्वनाथ का धाम और कुंभ भी इसका एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि पवित्र भूमि को दिव्य और भव्य बनानाही राष्ट्रवाद का हिस्सा है.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण उनके सपने आते हैं. उन्होंने कहा कि अगर कृष्ण सपने में आए होते तो फिर वह यही कहा होगा कि बेटा अब तूम गए काम से और इस बार तीन सीटें ही तुम्हारे पाले में आ रही हैं और बाकी 400 सीटें बीजेपी को मिल रही हैं. असल में पिछले दिनों ही अखिलेश यादव ने कहा था कि भगवान कृष्ण रोज उनके सपने आते हैं. सीएम योगी ने एसपी के साथ कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि जिन लोगों की भगवान राम और कृष्ण में आस्था नहीं थी, वे आज किस मुंह से राम और कृष्ण का नाम ले रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि जब कांग्रेस ने राम सेतु को मिथक बताया था, उस वक्त समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर रही थी.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.