मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव हो हई हैं.

देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. इस वायरस की चपेट में कई बॉलीवुड सितारें आ चुके हैं. मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव हो हई है और आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उन्हें हल्के लक्षण है. इस बात की जानकारी उनकी भतीजी रचना ने एएनाई को दी है.
लता मंगेशकर (90) की तबीयत दूसरे दिन भी नाजुक बनी हुई है। वे आईसीयू में भर्ती हैं। सोमवार तड़के सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता की भतीजी रचना ने दैनिक भास्कर ऐप को बताया कि उनकी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन पर दवाओं का धीमे-धीमे असर हो रहा है, लेकिन डॉक्टरों के इलाज से हम संतुष्ट हैं। उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ है और निमोनिया की शिकायत भी बताई गई है। डॉ. पतित समधानी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
लता बीमारी से उबर रहीं हैं: पीआर
स्वर कोकिला लता की पब्लिक रिलेशन टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है। धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है। ईमानदारी से कहें तो लता जी ने बीमारी से लड़ने के लिए बेहतरीन जज्बा दिखाया है। हम आपको उनसे जुड़ी हर पल-पल की जानकारी देते रहेंगे। हमें आशा है कि आप उनके परिवार की निजता का सम्मान करेंगे।
आशा भोसले भी पहुंची थीं
सोमवार को लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले भी उनका हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। बॉलीवुड के सितारे भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। हिंदी फिल्म जगत में 25 हजार से ज्यादा गीत गा चुकी लता मंगेशकर भारतरत्न से सम्मानित हो चुकी हैं।