अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. पीएनबी ने सामान्य बैंकिंग से जुड़े कामकाज से जुड़ी सेवाओं के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है. ये बढ़े हुए चार्ज 15 जनवरी 2022 से लागू होंगे.

नई दिल्ली: पीएनबी के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो आपको तगड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल, पीएनबी ने सामान्य बैंकिंग से जुड़े कामकाज से जुड़ी सेवाओं के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है. ये बढ़े हुए चार्ज 15 जनवरी 2022 से लागू होंगे. पीएनबी ने इसकी जानकारी दी है.
बचत खाते में अब होने चाहिए 10000 रुपये
पीएनबी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मेट्रो क्षेत्र में क्वाटर्ली बैलेंस नहीं बनाकर रखने पर लगने वाले चार्ज को मौजूदा 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. अर्बन क्षेत्रों में न्यूनतम बैलेंस नहीं बनाकर रखने पर लगने वाले चार्ज को 200 रुपये प्रति तिमाही से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है. वहीं, अर्बन और मेट्रो क्षेत्रों के लिए इस चार्ज को 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है. आपको बता दें कि इस चार्ज को तिमाही आधार पर लिया जाएगा.