यूपी चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के लिए भाजपा नेताओं के बैठक कल दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद कभी भी बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
आपको बता दें कि कल दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी बैठक में शामिल होंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतने के लिए सघन सम्पर्क अभियान शुरू करेंगे।
11 जनवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। हम जनता के बीच मोदी-योगी सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे। हम प्रदेश के तीन करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को प्रदेश के 27 हजार शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। जनता भाजपा के साथ है। सपा के साथ आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी व इमरान मसूद हैं।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी तमिलनाडु को देंगे सौगात, 11 नए मेडिकल कॉलेजों का करेंगे उद्घाटन
ये भी पढ़े: आईएनएस विक्रांत एक बार फिर भारतीय समुद्र पर करेगा राज, मेड-इन-इंडिया वर्जन का एक और परीक्षण