#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है, निर्वाचन आयोग 3:30 बजे जारी करेगा कार्यक्रम

नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों (Assembly Election 2022 Dates) का ऐलान शनिवार को होने जा रहा है. चुनाव आयोग दोपहर 3.30 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा. साल 2022 में गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं. हालांकि, इससे पहले खबरें आई थी कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर चुनाव को टालने की मांग की जा रही है.

भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर को राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की है. आयोग की तरफ से जारी आमंत्रण में कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा, जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में विभिन्न तिथियों पर समाप्त हो रहा है.

सूत्र बता रहे हैं कि यूपी में 6 से 8 चरण में हो विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 date announcement) हो सकता है. फिलहाल, आयोग कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए चुनाव कराने से पहले हर पहलुओं पर विचार कर रहा है. ऐसी चर्चा थी कि पीएम मोदी की 9 जनवरी की रैली के बाद चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा, मगर अब खबर है कि पीएम मोदी की रैली रद्द हो सकती है. ऐसे में चुनाव आयोग अब बस केवल स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बैठक कर कोरोना और टीकाकरण की रफ्तार को लेकर राय-मशविरे के बाद आज तारीखों का ऐलान कर देगा. साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हो गयी थी. 36 दिनों बाद 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी.

जानिए कब तक आ सकते हैं नतीजे
बता दें कि चुनाव की घोषणा से लेकर पहले चरण के मतदान के बीच कम से कम 30 से 35 दिन का समय लग जाता है. इतना टाइम नोटिफिकेशन जारी करने, नामांकन की प्रक्रिया शुरु करने, नामांकन पत्रों की जांच करने और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने का समय देने में लग जाता है. इस तरह 4-5 हफ्ते का समय लग जायेगा. इसके बाद वोटों की गिनती और नतीजे जारी करते-करते एक हफ्ते का समय और लग जाता है. यानी मार्च का दूसरा हफ्ता तब तक आ जायेगा. 2017 में 11 मार्च को नतीजे आये थे.

2017 में 4 जनवरी को हुई थी घोषणा
इससे पहले 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हुई थी. 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी. 11 मार्च को नतीजे आये थे. 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी. 15 मई को विधानसभा की पहली बैठक हुई थी. इस तरह इस साल 14 मई को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जायेगा.

Avatar

Divya Bharti

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.