अपराध छत्तीसगढ़ राज्य

शादी डॉट कॉम से दोस्ती कर होटल में युवती से रेप, युवक फरार

रायपुर (छत्तीसगढ़) की युवती से जबलपुर में रेप का मामला सामने आया है. दरअसल युवती की शादी डॉट कॉम पर बांदा के एक युवक से पहचान हुई थी. जिसके बाद दोनों में बाते शुरू हो गई और दोनो ने साथ में शादी करने का फैसला लिया, फिर युवक ने कोर्ट मैरिज करने युवती को जबलपुर बुलाया और एक होटल में दो दिन तक वो दोनो एक साथ एक कमरे में रुके रहे. तीसरे दिन युवक युवती को जबलपुर स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया.

जिसके बाद युवती ने ओमती थाने में जाकर रेप का मामला दर्ज कराया है. फिलहाल युवती प्रेंग्नेंट है। ओमती पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय युवती ने मां के साथ थाने पहुंच कर बांदा कमासिन यूपी निवासी आदित्य साहू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. युवती रायपुर की रहने वाली है और पैरामेडिकल से डिप्लोमा की है. वह अपनी मां के साथ रहती है. उसकी मां खेती का काम करती है.

बता दें कि शादी डॉट कॉम से उसकी पहचान अगस्त 2021 में आदित्य साहू से हुई थी. आदित्य ने युवती को फोन कर बोला कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है. उसने अपनी दादी से भी बात कराई थी. उनकी फोन पर बात होने लगी. आदित्य ने युवती को झांसे में लेते हुए बोला कि जबलपुर चलो कोर्ट में शादी कर लेंगे. इसके बाद घरवालों को बताएंगे. 14 दिसंबर को युवती आरोपी के झांसे में फंसकर रायपुर स्टेशन पहुंची. वहीं पर आदित्य भी मिला. दोनों ट्रेन से जबलपुर आ गए.

यहां रसल चौक स्थित रीगल होटल आ गए. वहां दो दिन तक उसके साथ होटल में रही. इस दौरान उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया. विरोध करने पर बोला कि हम शादी कर लेंगे. 17 दिसंबर की सुबह 10 बजे होटल से चेक आउट कर स्टेशन चले गए. वहां शाम 4 बजे आदित्य बोला कि यहीं पर बैठना वह कोर्ट से वकील और खाना लेने जा रहा है. दो घंटे बाद भी नहीं लौटा तो उसने फोन किया. उसने फोन नहीं उठाया.

रात नौ बजे आदित्य ने फोन कर बताया कि वह अपने घर की ट्रेन में बैठ गया है. युवती से बोला कि उसकी ट्रेन रात 10 बजे है. तुम भी घर चली जाओ. युवती ने मां को आपबीती सुनाई और ट्रेन पकड़ कर रायपुर चली गई. इसके बाद से आदित्य ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया. मां को लेकर 26 दिसंबर को आदित्य के घर गई. आदित्य मिला तो उसके घरवालों ने उसे और आदित्य को घर से निकाल दिया. आदित्य भी उसे छोड़कर भाग गया. मजबूरी में मां के साथ घर लौटना पड़ा. युवती की शिकायत पर ओमती पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच मे जुटी है।

ये भी पढ़े: कोरोना के कहर के बीच धारा 144 लागू, इन जिलों में स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क और जिम रहेंगे बंद

Tag:
Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.