अपने देश के काफी हिस्सो में घूमा होगा, चारों तरफ पॉल्यूशन की वजह से अपने शहरों में धूल-मिट्टी और गंदगी देखने को मिलता है। कई शहरों का तो ये हाल है कि कूड़ा- कचरा सड़कों पर ही बिखरा दिखता है, लेकिन भारत के कुछ ऐसे भी शहर है जो पूरी मेहनत कर रहे हैं और जिन्हें साफ-सुथरे शहरों का खिताब मिला है। स्वच्छ भारत अभियान ने भारत भर के गांवों, शहरों और कस्बों में साफ-सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू किया था। जिसके परिणाम काफी अच्छे रहे और हमें मिले हमारे स्वच्छ शहर आइए जानें भारत के ऐसे शहरों के बारे में जो एकदम साफ-सुथरे हैं।

मध्य प्रदेश, इंदौर
इंदौर पिछले लगभग पांच-छह वर्षों से यह खिताब जीत रहा है। भारत के सबसे स्वच्छ शहर होने के अलावा, इंदौर में आप कई सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। इस शहर के समृद्ध इतिहास को जानने के लिए आप होलकर राजवंश के रजवाड़ा पैलेस की सैर कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, रालामंडल वाइल्डलाइफ सैंचुरी घूम सकते हैं और एक शानदार ट्रैक को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गुजरात, सूरत
इस कड़ी में दुसरा स्थान आता है सूरत शहर का, जो टेक्सटाइल हब के नाम से भी जानी जाती है। इस सर्वे के दौरान यह शहर दूसरे नंबर पर रहा। खरीदारी के लिए यह एक अद्भुत शहर है; आपके द्वारा खरीदे गए आधे कपड़े वास्तव में सूरत से निर्यात किए जाते हैं, और, यहां, आपको बेहतर दरों पर बेहतर गुणवत्ता मिलेगी। ऑथेंटिक जरी वर्क, खूबसूरत कढ़ी हुई साड़िया और अन्य फैब्रिक के लिए यह शहर बहुत अच्छा है। सूरत जाकर इस्कॉन मंदिर के दर्शन करना न भूलें।

महाराष्ट्र, नवी मुंबई
देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर का तीसरा स्वच्छ शहर की कैटेगरी में शामिल होना सुखद आश्चर्य की बात है। मुंबई तो वैसे ही कई चीजों से गुलजार है, लेकिन नवी मुंबई में भी कई रोमांचक चीजें हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। खारघर में स्थित पांडवकड़ा फॉल जाकर प्रकृति के नजारों का आनंद लें। इसके अलावा कर्नाला बर्ड सैंचुरी एक्सप्लोर कर सकती हैं, जो लगभग 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों को देखने के लिए अच्छा स्पॉट है।

आंध्र प्रदेश, विजयवाड़ा
आंध्र प्रदेश में एक शहर विजयवाड़ा है। विजयवाड़ा के नाम से जाने जाना वाले इस शहर में लोकप्रिय कनक दुर्गा मंदिर है। द्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित, यह विजयवाड़ा में सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है, जिसका इतिहास शहर की पहचान के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा आप उन्दवालली केव्स की सैर कर सकते हैं, यह रटॉक-कट मंदिर है जो भगवान पद्मनाभ और भगवान नरसिम्हा को समर्पित है। यह सुंदर शहर समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत का प्रमाण है ।

गुजरात, अहमदाबाद
पांचवें स्थान पर गुजरात का एक और शहर है। दरअसल गुजरात का यह शहर अहमदाबाद है, जो अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधीजी का घर है। आश्रम में रहते समय गांधी जी ने ऐसी पाठशाला बनाई जो मानव श्रम, कृषि और साक्षरता को केन्द्रित करके उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर सकें। इसलिए यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत के इतिहास को सुरक्षित रखता है एक और संग्रहालय ऐसा संग्रहालय है, जिसे कारों के शौकीन लोगों को विशेष रूप से देखना चाहिए, वह है ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय। यह पूरे देश में अपनी तरह का अनूठा संग्रहालय है, जिसमें विंटेज कारों का अद्भुत संग्रह है।
ये भी पढ़े: सर्दी के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है ये पर्यटन स्थल