टेक्नोलॉजी

नोकिया के 4 किफायती फोन हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी

एचएमडी ग्लोबल के दो नए फोन नई नोकिया सी-सीरीज के हैं जबकि बाकी दो नोकिया जी-सीरीज का हिस्सा हैं. इनके नाम हैं- नोकिया सी100, नोकिया सी 200, नोकिया जी100 और नोकिया जी400.

एचएमडी ग्लोबल ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2022 में चार नए नोकिया फोन को लॉन्च किया है. नए नोकिया फोन कंपनी के बजट लाइनअप के हिस्से के रूप में आते हैं और सभी की कीमत $250, या लगभग 18,600 रुपए से कम है.

एचएमडी ग्लोबल के दो नए फोन नई नोकिया सी-सीरीज के हैं, जबकि बाकी दो नोकिया जी-सीरीज का हिस्सा हैं. इनके नाम हैं- नोकिया सी 100, नोकिया सी 200, नोकिया जी 100 और नोकिया जी 400. यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि फोन अमेरिका के बाहर उपलब्ध होंगे या नहीं. यहां हम आपको नए नोकिया फोन की डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

नोकिया सी100, नोकिया सी200 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया सी 100 और नोकिया सी 200 दोनों ही A22 चिपसेट पर चलते हैं. नोकिया सी सीरीज के दो स्मार्टफोन्स में से – नोकिया सी 200 में 6.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले है. फोन के लिए बाकी डिटेल काफी हद तक एक जैसी हैं, जैसा कि उनके प्राइस टैग से समझा जा सकता है. नोकिया सी100 और सी200 3GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ आते हैं. ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 पर चलते हैं और 4000mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ आते हैं. फोन के पीछे की तरफ सिंगल-लेंस कैमरा सेटअप है.

नोकिया सी 100 की कीमत $99 या लगभग 7,400 रुपए है, जबकि नोकिया सी 200 की खुदरा कीमत $ 119 या लगभग 9,000 रुपए होगी.

नोकिया जी100, नोकिया जी400 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया के जी-सीरीज के फोन के लिए, नोकिया जी 100 पहले आता है, जिसमें एचडी + रिजॉल्यूशन वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट के साथ आता है और इसमें ट्रिपल-लेंस कैमरा सेटअप मिलता है. फोन को सपोर्ट करने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है. एक्स्ट्रा फीचर्स में फोन के पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है.

दूसरी ओर, नोकिया जी 400 में एक 120Hz डिस्प्ले होगा जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच होगा, हालांकि इस डिस्प्ले का साइज अभी भी सामने नहीं आया है. डिवाइस स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है. ये 5G फोन है, जिसका मतलब है कि यह अभी के सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन के रूप में आता है.

पीछे की तरफ, नोकिया जी 400 में ट्रिपल-लेंस कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन लेंस, एक अल्ट्रावाइड लेंस और एक मैक्रो सेंसर दिया गया है.

नोकिया जी 100 की कीमत $149 या लगभग 11,000 रुपए है, जबकि नोकिया जी 400 की कीमत 239 डॉलर या लगभग 18,000 रुपए है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.