वनप्लस 10 प्रो को जल्द ही लॉन्च करेगा, जो दमदार कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देगा. आइए जानते हैं इसके संभावित स्पेसिफिकेशन और कैमरा के बारे में.

वनप्लस 10 प्रो की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है. यह फोन पहले चीन में लॉन्च होगा, लेकिन भारत में यह कब लॉन्च होगा, उसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. इस फोन के लेकर अब तक लीक्स और रेंडर्स सामने आ चुके हैं. आइए यहां जानते हैं वनप्लस 10 प्रो के बारे में.

वनप्लस 10 प्रो के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है. यह डिस्प्ले 2 हजार रेजोल्यूशन का होगा. इस फोन में 120hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट नजर आएगा.
वनप्लस 10 प्रो की संभावित बैटरी और रैम वनप्लस के इस फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज हो सकती है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W के फास्ट चार्जिंग और 50W के वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी.

वनप्लस 10 प्रो का संभावित कैमरा सेटअप कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस 10 प्रो में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है. हालांकि अभी कंपनी ने इन स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है.

इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला लेंस होगा. 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे सकती है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम आएगा