एस्ट्रोलॉजी लाइफस्‍टाइल

घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, मिलेगी तरक्की ही तरक्की

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत मेहनत करते हैं। इसके बावजूद उन्हें कारोबार या करियर में तरक्की और उन्नति नहीं मिलती है। वहीं, कुछ लोग थोड़ी मेहनत कर अपनी ज़िंदगी में सफल हो जाते हैं। जानकारों की मानें तो इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला कारण किस्मत का साथ न देना है। दूसरा वास्तु दोष हो सकता है। इसके लिए ज्योतिष हमेशा वास्तु शास्त्र नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी कारोबार में शीघ्र तरक्की पाना चाहते हैं, तो वास्तु नियमों का जरूर पालन करें। इसके लिए आप अपने घरों में इन चीजों को जरूर रखें। इन चीजों के रखने से कारोबार में वृद्धि होती है…..

बांस का पौधा रखें

अगर आप यथाशीघ्र व्यापार में उन्नति पाना चाहते हैं, तो अपने घर पर बांस का पौधा जरूर रखें। वास्तु जानकारों की मानें तो घर और ऑफिस में बांस का पौधा रखना शुभ माना जाता है। इससे व्यापार में उन्नति मिलती है। आप कृत्रिम bamboo plant का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लॉफिंग बुद्धा रखें

वास्तु जानकारों की मानें तो घर या ऑफिस में लॉफिंग बुद्धा रखने से कारोबार और करियर में तरक्की मिलती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इसके लिए घर में लॉफ़िंग बुद्धा जरूर रखें। इससे व्यर्थ का खर्चा भी रुकता है। साथ ही भाग्य में वृद्धि होती है।

सोने के सिक्के वाला जहाज रखें

वास्तु शास्त्रों की मानें तो सोने के सिक्के वाला जहाज व्यापार को मजबूत करने में मदद करता है। अगर आप आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो घर और ऑफिस के टेबल पर सोने के सिक्के वाला जहाज जरूर रखें। हालांकि, एक चीज का ध्यान रखें कि सोने के सिक्के वाला जहाज का मुख अंदर की तरफ प्रवेश करता दिखे।

कछुआ रखें

कई ज्योतिष भी कारोबार में तरक्की पाने के लिए घर अथवा कार्यालय में कछुआ रखने की सलाह देते हैं। इसके लिए बाजार में विशेष प्रकार का कछुआ मिलता है। इसमें बड़े कछुए के ऊपर छोटा कछुआ रहता है। वहीं, सबसे नीचे कॉइन रहता है, जिस पर कछुआ विराजमान रहता है। अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो घर या ऑफिस में वास्तु कछुआ जरूर रखें।

क्रिस्टल ट्री रखें

वास्तु जानकारों की मानें तो क्रिस्टल ट्री सभी रुके कामों को सफल बनाता है। आसान शब्दों में कहें तो कारोबार में ब्रेक उस समय लगता है। जब सप्लाई रुक जाती है। इसके लिए घर या ऑफिस में क्रिस्टल ट्री जरूर रखें। इससे सभी रुके काम बन जाते हैं।

ये भी पढ़े: जाने… कैसा रहेगा आज का आपका राशिफल

Tag:
Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.