अमृतसर: बढ़ते कोरोना वायरस और ओमीक्रोन के बीच पंजाब में केसेस भी बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इटली से अमृतसर आई एक फ्लाइट के 125 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। चार्टर्ड फ्लाइट से कुल 179 यात्री उतरे थे। उनमें से 125 के कोविड संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। सभी को आइसोलेट किया गया है और उनके सैंपल ओमीक्रोन जांच के लिए भेजे गए हैं। इस बीच खबर है कि यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन भी किया है।
यात्रियों को किया गया आइसोलेट
गुरुवार को गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंटरनैशनल चार्टर्ड फ्लाइट ने लैंडिंग की। इसमें इटली से लौटे 179 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर की गई। इनमें से 125 यात्रियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव मिली। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद एयरपोर्ट में हलचल मच गई। सभी यात्रियों को आइसोलेट किया गया है। उनके सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं।
पीड़ितों के पीरोजनों ने इसपर नाराजगी व्यक्त किया
अब एयरपोर्ट के अधिकारी लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर सभी को अलग अलग quarantine centres में पहुंचाने में जुट गए हैं। हालांकि पीड़ितों के पीरोजनों ने इसपर नाराजगी व्यक्त किया है।