धर्म

मकर संक्रांति को बन रहा है खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति का त्यौहार को हर हिन्दू धर्म धूम-धाम से मनाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होकर ऋतु परिवर्तन करते है। यह त्यौहार 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को मनाया जाने वाला है।

आपको बता दें कि हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरंभ होता है, जो आषाढ़ मास तक रहता है। ऐसे में इस बार मकर संक्रांति पर खास संयोग बन रहे हैं, तो आप सभी 5 कार्य कर सकते हैं।

खास संयोग : पौष माह में मकर संक्रांति के दिन शुक्ल के बाद ब्रह्म योग रहेगा। इसी के साथ ही आनन्दादि योग में मनेगी मकर संक्रांति। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा और इस बार मकर संक्रांति शुक्रवार युक्त होने के कारण मिश्रिता है।

ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 05:38 से 06:26 तक।

मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त : दोपहर 02:12:26 से शाम 05:45:10 तक।

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:14 बजे से 12:57 तक।

विजय मुहूर्त : दोपहर 1:54 से 02:37 तक।

अमृत काल : शाम 04:40 से 06:29 तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:18 से 05:42 तक।

स्नान : मकर संक्रांति या उत्तरायण काल में स्नान करने से तन और मन निर्मल होता है और मनुष्य पापमुक्त हो जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का, तिल-गुड़ खाने का तथा सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व है। दरअसल यह दिन दान और आराधना के लिए महत्वपूर्ण है।

दान : इस दिन जो दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है। दान में वस्त्र, धन और धान का दान भी किया जाता है। इस दिन जो तपस्वियों को तिल दान करता है, वह नरक का दर्शन नहीं करता। दरअसल इस दिन उड़द, चावल, तिल, चिवड़ा, गौ, स्वर्ण, ऊनी वस्त्र, कम्बल आदि दान करने का अपना महत्त्व है।

विष्णु और सूर्य पूजा : इस दिन श्रीहरी के माधव रूप की पूजा और भगवान सूर्य की पूजा और व्रत आदि करने से उपासक को राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

तर्पण : मकर संक्रांति पर गंगासागर में मेला लगता है। इस दिन तर्पण करने से पितरों को मुक्ति मिलती है।

पतंग महोत्सव : इस दिन पतंग उड़ाने के पीछे मुख्य कारण है, कुछ घंटे सूर्य के प्रकाश में बिताना। दरअसल यह समय सर्दी का होता है और इस मौसम में सुबह का सूर्य प्रकाश शरीर के लिए स्वास्थवर्द्धक और त्वचा व हड्डियों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है।

ये भी पढ़े: CBSE : कक्षा 9, 11 पंजीकरण डेटा अपलोड करने की अंति तिथि कल, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

ये भी पढ़े: जाने… कैसा रहेगा आज का आपका राशिफल

Tag:
Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.