भारत के ज्यादातर युवकों का सपना सेना में शामिल हो कर अपने देश की सेवा करने का होता है, ऐसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने जनरल ड्यूटी हेतु हेड कांस्टेबल के 249 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अधिसूचना जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के द्वारा इस भर्ती का आयोजन केवल स्पॉट्स कोटा के उम्मीदवारों के लिए की जा रही है, भर्ती के लिए आवेदन पोस्टल आर्डर या भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
- पदों का नाम : हेड कांस्टेबल
- पदों की संख्या : 249 पद
- आवेदन प्रकिया : ऑफ़लाइन
- आवेदन शुल्क जमा करने की प्रकिया : पोस्टल आर्डर / डिमांड ड्राफ्ट

महत्वपूर्ण तिथियां
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए 31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थी अवेदन कर सकते हैं वहीं उत्तर पूर्व क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2022 तय की गयी है।
आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिमतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन शुल्क
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क राशि 100 रुपये तय किया है, इस राशि को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पोस्टल आर्डर / डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से 31 मार्च 2022 तक अधिसूचना में लिखित पते पर भेज सकते है। उत्तर पूर्व क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2022 तक है। SC/ST तथा महिलओं के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।

भर्ती विवरण
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने स्पॉट्स कोटा के उम्मीदवारों के लिए हेड कांस्टेबल के 249 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। उम्मीदवार अपने खेल के अनुसार अधिसूचना में लिखित पते पर अपना फॉर्म ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते है।
योग्यता
इस भर्ती हेतु आवेदन करने वाला अभ्यर्थी खेल और एथलेटिक्स में राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय का प्रतिनिधित्व किया हो और इसके साथ उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12 वीं पास होना चाहिए।
इतनी मिलेगी सैलरी?
हेड कांस्टेबल भर्ती पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार 25500 रुपये से 81100 रुपये तक सैलरी और लागू भत्तों का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े: इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 : नाविक एवं यांत्रिक 322 पदों पर भर्तियां, जानें सभी डिटेल