चीनी की तुलना में गुड़ का सेवन सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर होता है, जो कई तरह के फायदों से भरपूर होता है। गुड़ का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है।

गुड़ से कई चीजें बनती हैं जैसे गुड़ वाली खीर, गुड़ की चाय, सीरप, कैंडीज, स्वीट डेजर्ट्स, मिठाई आदि। इसके अलावा आप गुड़ वाला पानी, गुड़ वाला दूध आदि ढेरों चीज इससे तैयार कर सकते हैं। गुड़ गन्ने के रस से बनाया जाता है। गुड़ कई प्रकार का होता है, उन्हीं में से एक है ताड़ का गुड़। पाम या ताड़ का गुड़ कई फायदों से भरपूर होता है। आईए आपको बताते है कि ताड़ का गुड़ कितना फायदेमंद है….

ताड़ के गुड़ में मौजूद पोषक तत्व
दरअसल ताड़ का गुड़ का स्वाद बिल्कुल चॉकलेट जैसा होता है और सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद भी है। ताड़ का गुड़ पलमाइरा पाम के मीठे रस से तैयार होता है। इसमें भारी मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। ताड़ के गुड़ में विभिन्न खनिज जैसे फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि मौजूद होते हैं। इस गुड़ के फायदों की बात करें, तो ताड़ के गुड़ में भरपूर आयरन होने के कारण यह हमें ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। खून की कमी से ग्रस्त लोगों के लिए तो यह बेहद लाभदायक एंटीडोट है।

कैसे बनता है ताड़ का गुड़
परिष्कृत चीनी की तुलना में, ताड़ के गुड़ में खनिज इसके निर्माण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बरकरार रहते हैं। यह गुड़ कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम आदि से भरपूर होता है। तमिल में इसे करुपट्टी के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों में किया जाता है। इसे ऐसे भी खा सकते हैं। साथ ही फिल्टर कॉफी में भी इस्तेमाल होता है। खजूर के पाम से निकलने वाले रस से भी ठीक इसी तरह का गुड़ बंगाल में तैयार किया जाता है। इसे नोलेन गुर कहते हैं और मशहूर सॉन्देश में इस्तेमाल किया जाता है।

ताड़ का गुड़ ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है
ताड़ के गुड़ में आयरन भरपूर होता है, जो ऊर्जा का बेहतरीन सोर्स होता है। यह एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए बेहद फायदेमंद एंटीडोट है। इसमें बेहद कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ओरिजनल करुपट्टी आमतौर पर सख्त होता है, जो तुरंत नहीं घुल सकता है। ज्यादा पॉलिश किया हुआ भी नहीं होता है। इसके रंग भी एक समान नहीं होते हैं। ऐसे में गुड़ खरीदते समय अधिक सावधानी बरतें।
ये भी पढ़े: सर्दी के मौसम में कमजोरी महसूस हो रही है तो इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन